दवा नहीं, इन घरेलू उपायों से दूर करें कंधे का दर्द

दवा नहीं, इन घरेलू उपायों से दूर करें कंधे का दर्द

सेहतराग टीम

आज के समय में लोग पैसे कमाने के चक्कर में अपना ख्याल रखना भूल गए हैं। ऐसे में लोगों के शरीर में कई तरह के दर्द होने लगते हैं। इन्हीं तकलीफों में एक तकलीफ है कंधे का दर्द जो काफी तकलीफदायक होता है। यह समस्या सभी उम्र के लोगों को हो सकती है। हालांकि जो लोग लैपटॉप, टैबलेट्स और स्मार्टफोन्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके साथ यह समस्या ज्यादा होती है। कंधे में दर्द की वजह कई चीजें हो सकती हैं, जैसे उठने-बैठने का गलत तरीका, एक मुद्रा में देर तक काम करना या गलत ढंग से व्यायाम करना आदि। अधिकतर लोगों को सो कर उठने के बाद भी कंधों में जकड़न या दर्द महसूस होता है। आइए जानते हैं इस दर्द से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में-

पढ़ें-  चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

कंधे के दर्द के लिए घरेलू इलाज (Home Remedies for Shoulder Pain in Hindi):

कंधे के दर्द में फायदेमंद है लैवेंडर का तेल

लैवेंडर का तेल थकी हुई मांसपेशियों के लिए बेहद प्रभावी है। ये दर्द और सूजन को भी दूर करता है। इसके लिए आप आधा बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदें डाल दें। फिर उस पानी को थोड़ा-थोड़ा करके अपने कंधे पर डालें। इससे दर्द में राहत मिलेगी।

हल्दी से दूर करें कंधे का दर्द

कंधे के दर्द से राहत दिलाने का एक बेहद ही अच्छा घरेलू उपाय है हल्दी। दरअसल, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण मौजूद होते हैं, जिससे दर्द और सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक कप गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी अच्छे से मिला लें और उसमें शहद डालकर पूरे दिन में दो बार उसका सेवन करें। इससे आपको कंधे के दर्द से राहत मिलेगी। इसके अलावा एक और तरीका है। आप दो चम्मच हल्दी पाउडर को एक चम्मच नारियल के तेल में मिला लें और उस पेस्ट को कंधे की मांसपेशियों पर लगाकर रगड़ें और फिर सूखने के बाद उसे गर्म पानी से धो लें। ऐसा आप दिन में दो बार कर सकते हैं। 

अदरक भी है उपयोगी

कंधे के दर्द से छुटकारा दिलाने में अदरक भी उपयोगी है। इसमें भी एंटी-ऑक्सीडेंट और सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो किसी भी तरह के दर्द और सूजने को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रोजाना शहद डालकर अदरक की चाय पी सकते हैं।

सेंधा नमक भी है फायदेमंद

कंधे के दर्द को दूर करने में सेंधा नमक भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बना होता है, जो कंधे के दर्द को दूर करने में मदद करता है। इससे शरीर की थकान दूर होती है और मांसपेशियों को आराम मिलता है। कंधे के दर्द को दूर करने के लिए आप आधा बाल्टी गर्म पानी में दो कप सेंधा नमक मिलाएं और थोड़ा-थोड़ा करके उस पानी को अपने प्रभावित क्षेत्र पर डालें। इससे आपको राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें-

ये कुछ खास टिप्स जो आपको कई बीमारियों से बचाएंगी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।